फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now cia available on twitter

अमेरिका खुफिया एजेंसी CIA ने दी ट्विटर पर दस्तक

Sat, 07 Jun 2014 02:42 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
now cia available on twitter

ट्विटर पर इंट्री करते ही दो घंटे के अंदर ट्विटर के फॉलोअर की संख्या 1.39 लाख को पार कर गई है। ट्विटर पर सीआईए अभी कुल 25 लोगों को फॉलो कर रही है।

विज्ञापन


इसमे सभी 25 संस्थान अमेरिकी सरकार से जुड़े हुए हैं। इसमे व्हाइट हाउस, नासा, लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस, एफबीआई, होमलैंड सिक्योरिटी, एनएसए प्रमुख हैं।

ट्विटर पर सीआईए ने लिखा है कि अपने देश की सुरक्षा की हम पहली कतार हैं। हम वह काम कर दिखाते हैं जो दूसरे नहीं कर पाते हैं और वहां पहुंच सकते हैं जहां पर दूसरे नहीं पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

CIA ने किया पहला ट्वीट

now cia available on twitter

सीआईए ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'हम इस बात न ही पुष्टि करते है और न ही खंडन करते हैं कि यह हमारा पहला ट्वीट है'।

दो घंटे के भीतर ही सीआईए के इस ट्वीट को 1 लाख से ज्यादा लोगों की तरफ से रिट्वीट किया जा चुका है। वहीं 56 हजार लोगों का यह फेवरेट बन चुका है। कई लोग ट्विटर पर सीआईए के इस ‌ट्वीट की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

वहीं कुछ लोग इसे एडवर्ड स्नोडेन को धन्यवाद दे रहे हैं। एडवर्ड स्नोडेन ने ही अमेरिका के खुफिया ऑपरेशन प्रिज्म का खुलासा किया था।

कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि हम तुम्हें फॉलो करेंगे सीआईए, पर तुम हमें फॉलो नहीं करना।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed