फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now cbi investigate in badaun rape case

बदायूं रेप कांड की जांच करेगी सीबीआई

Wed, 11 Jun 2014 01:28 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
now cbi investigate in badaun rape case

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो नाबालिग बहनों के साथ रेप और हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार को औपचारिक तौर पर इस जांच की अनुशंसा सीबीआई को कर दी।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने भी डीआईजी मधुप तिवारी की अगुवाई में बदायूं कांड की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी। उधर, ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में हुई मौत की जांच भी सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गृहमंत्रालय ने इस बाबत फाइल डीओपीटी के सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन


बदायूं में बर्बरता की शिकार दोनों बहनों के पोस्टमार्टम से साफ हो गया है कि पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया और इन्हें जिंदा ही पेड़ से लटका दिया गया था। उसी अवस्था में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने किया था मामले की जांच करवाने का ऐलान

now cbi investigate in badaun rape case

इस घटना की चौतरफा भर्त्सना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने का ऐलान किया था। मंगलवार को राज्य प्रशासन और डीओपीटी के अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद मामला सीबीआई को भेज दिया गया।

गृहमंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस वीभत्स कांड पर काफी गैर जिम्मेदाराना तरीका अपनाया है। सीबीआई को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि आखिर किन हालात में पुलिस ने ऐसा रवैया अपनाया।

वहीं सूत्रों ने बताया कि गोपीनाथ मुंडे की गाड़ी की दुर्घटना की जांच पर भी महाराष्ट्र से काफी दबाव दिया जा रहा है। राज्य की भाजपा इकाई सीबीआई जांच की लगातार मांग कर रही है। गृहमंत्रालय ने डीओपीटी से जांच को सीबीआई को सौंपने की तैयारी के निर्देश दे दिए हैं।

मायावती राज्यसभा में हुईं आक्रामक

now cbi investigate in badaun rape case

बसपा ने बदायूं दुष्कर्म मामले को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। बसपा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ठप होने का आरोप लगाते हुए सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सदन से वाकआउट भी किया।

सुबह सदन के शुरू होते ही पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सांसदों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। मायावती ने कहा कि प्रदेश में हालात खराब हैं।

केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। बसपा सांसद सभापति हामिद अंसारी के आसन के सामने आकर हंगामा करने लगे और सपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग करने लगे। हंगामा जारी रहने से सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed