फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now buffaloes stolen of bjp mla

आजम के बाद अब भाजपा विधायक की भैंसें चोरी

Wed, 24 Jun 2015 07:59 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
now buffaloes stolen of bjp mla

रामपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंसें तो चोर चुपके से ले गए थे लेकिन आंवला के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह की नौ भैंसें हथियारबंद बदमाश डकैती डाल कर ले गए। मामला चोरी में दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


विधायक का कहना है कि सिरौली थाने के गांव झाऊनगला स्थित उनके फार्म हाउस पर सोमवार की रात लगभग 11 बजे दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाया और भैंसे ले गए।
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने पर तस्करों ने उन्हें चुनौती देते हुए यह वारदात की है। उन्होंने कहा कि जैसे आजम खां की चोरी हुईं भैंस बरामद कर ली गईं, वैसे ही पुलिस उनकी भैंस भी बरामद कराए। यदि जल्द बरामदगी नहीं हुई तो वह विधानसभा में यह मामला उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 में से 9 भैंसे ले गए बदमाश

now buffaloes stolen of bjp mla

विधायक धर्मपाल भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं। दस दिन पहले 60 बैल उन्होंने बरामद कराए थे। उनका कहना है कि तब पशु तस्करों ने उन पर फायरिंग भी की थी, मगर वह बच गए थे।

सोमवार को भी उन्होंने गैनी में पांच गाय पकड़वाई थीं। इसी वजह से बदमाशों ने फार्म हाउस पर पहुंचते ही चौकीदार के हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद वे दस में से नौ भैंस ले गए, एक कैसे छूट गई, यह नहीं पता।

नौ भैंस वे वहां से पैदल ही लेकर गए, संभवत: आगे कोई वाहन रहा होगा। विधायक ने अंदेशा जताया कि रामगंगा होते मीरगंज के रास्ते उनकी भैंस ले जाई गई हैं।

पुलिस ने चोरों की तलाश में रातभर की कांबिंग

now buffaloes stolen of bjp mla

इस मामले में पुलिस ने विधायक के भाई मानसिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें कहा गया है कि चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश उनकी भैंस ले गए।

कोतवाल राजवीर सिंह यादव ने इसे चोरी का मामला बताते हुए कहा कि थाने की सारी फोर्स लेकर वे पूरी रात चोरों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाते रहे, लेकिन चोर नहीं मिले। विधायक के फार्म हाउस पर फाटक, गेट या मजबूत बाउंड्री नहीं होने से चोर आसानी से भैंस ले जाने में कामयाब रहे, फिर भी पुलिस सरगर्मी से भैंसों की तलाश कर रही है।

उनका कहना है कि जल्द ही चोर पकड़ में होंगे। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो इस मामले को आगे तक ले जाया जा सकता है।

'जिस तरह से चौकीदार को बंधक बनाकर इसे हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया है, उससे लगता है कि उनके इरादे काफी खतरनाक हैं। अब मुझे और मेरे परिवार को जानमाल का खतरा महसूस होने लगा है।'
-धर्मपाल सिंह, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed