{"_id":"34834ce6-e73a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"now-book-your-pizza-on-train-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेन में उठाएं पिज्जा-बर्गर का लुत्फ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब ट्रेन में उठाएं पिज्जा-बर्गर का लुत्फ
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 08 Jul 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप ट्रेन यात्रा के दौरान अपनी सीट पर गर्मागर्म पिज्जा या पास्ता का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
बस आपको ट्रेन में यात्रा करने से पहले इंटरनेट के जरिए पिज्जा बुक करना होगा और यात्रा के दौरान पिज्जा आपकी सीट पर डिलीवर हो जाएगा।
रेल मंत्रालय ने फिलहाल दिल्ली-जम्मू और दिल्ली-अमृतसर रूट पर इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार हम यात्रियों को ट्रेन में यात्रा के दौरान खाने की वैराइटी उपलब्ध कराना चाहते हैं और इसके लिए जल्द ही कुछ लोकप्रिय फूड चेन इसकी व्यवस्था करेंगी।
प्रस्ताव के मुताबिक यात्री को इंटरनेट बुकिंग साइट पर खाने का ऑर्डर करते वक्त अपना नाम, ट्रेन का नाम, कोच और बर्थ नंबर देना होगा और निर्धारित स्टेशन पर उनकी सीट पर खाना पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रियों को पैसों का भुगतान भी डिलीवरी के वक्त करना होगा। उनके पास पिज्जा, बिरयानी, पास्ता, बर्गर और सैंडविच जैसे कई विकल्प होंगे। हालांकि राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते हुई बैठक में मौजूद अधिकारी ने बताया कि इसके लिए नई साइट बनाई जाए या आईआरसीटीसी की साइट पर ही लिंक दिया जाए, इस पर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। सप्लायर एजेंसी को चुनने के लिए नीलामी प्रक्रिया का सहारा लिया जाएगा।