फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now bjp in a favour of Vasundhara Raje

नहीं जाएगी वसुंधरा की कुर्सी, खुलकर बचाव में उतरी भाजपा

Fri, 19 Jun 2015 09:40 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
now bjp in a favour of Vasundhara Raje

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को मदद पहुंचाने का आरोप झेल रहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कुर्सी फिलहाल सुरक्षित है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि राजे को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया जाएगा। ललित मोदी विवाद से हुए सियासी नफे-नुकसान पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच मंथन के बाद तीन दिन तक राजस्थान सीएम को लेकर चुप रही भाजपा ने शुक्रवार को राजे के पक्ष में खुलकर उतरने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सरकार और पार्टी दोनों ही स्तर पर ललित मोदी और राजे के सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह के बीच हुई लेन-देन की पूरी पड़ताल की गई है। वहीं, पार्टी ने ललित मोदी पर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। राजे का खुलकर बचाव करते हुए पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री को हटाए जाने के सवाल काल्पनिक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ललित मोदी के भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा। ललित मोदी को 15 मामलों में नोटिस दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय अपने काम को बखूबी अंजाम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं. राजे के सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह पर ललित मोदी से लेनदेन के आरोपों पर भाजपा ने कहा कि दुष्यंत ने खुद स्पष्ट किया है कि उन्होंने लेनदेन पर आयकर विभाग को पूरी जानकारी दी है और यह मामला पहले से जनता को मालूम है। पार्टी ने यह स्वीकार किया है कि राजे और ललित के संबंध लंबे समय से हैं। इसे खुद राजे ने भी स्वीकार किया है।

दुष्यंत के साथ लेनदेन में गड़बड़ी से पार्टी का इनकार

now bjp in a favour of Vasundhara Raje

त्रिवेदी ने कहा कि वसुंधरा और ललित मोदी के पुराने पारिवारिक संबंध रहे हैं। वसुंधरा का बचाव करने के क्रम में त्रिवेदी ने शंकर सिंह वाघेला, वीरभद्र सिंह और छगन भुजबल के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई की कार्रवाई गिनाते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक मानसिकता भ्रष्टाचारियों को बचाने की है।

माना जा रहा है कि इन तीनों नेताओं के नाम का आईना दिखाकर भाजपा ने मानसून सत्र में विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी कर ली है। साथ ही पार्टी ने यह सफाई पेश की है कि तीनों नेताओं पर राजनीतिक द्वेष के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। बल्कि इनके मामले यूपीए सरकार के समय के हैं।

सूत्रों के अनुसार यूपी के किसानों के साथ बृहस्पतिवार शाम पीएम से मिलने गए अमित शाह ने मोदी से डैमेज कंट्रोल पर चर्चा की। माना जा रहा है कि संघ के शीर्ष नेताओं के साथ भी शाह का संपर्क बना हुआ है।

सुषमा के मामले में संघ ने पूरी एकजुटता दिखाई है। वहीं इस मामले में नाम आने के बाद वसुंधरा ने शुक्रवार को अपना पंजाब जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया, जहां उनका अमित शाह से सामना होता। वैसे राजे भी फोन के जरिए शाह के साथ लगातार संपर्क में थीं।

मोदी-शाह मुलाकात में मंथन

now bjp in a favour of Vasundhara Raje

सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे को उनके पद से हटाने की विपक्ष की बढ़ती मांग के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शाह बृहस्पतिवार शाम में यूपी के किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री के आवास पर गए थे, वहीं रुक गए और पूरे विवाद पर उनके साथ विस्तार से चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह इस मामले पर संघ नेतृत्व के साथ भी संपर्क बनाए हुए हैं। बीजेपी के सीनियर नेताओं ने इस मामले में सुषमा स्वराज का खुलकर समर्थन किया है।

आनंदपुर साहिब नहीं गईं वसुंधरा
पीठ दर्द की शिकायत के कारण वसुंधरा राजे ने बृहस्पतिवार को पंजाब में आनंदपुर साहिब का अपना दौरा रद्द कर दिया। उन्हें वहां सिखों के इस पवित्र स्थल के 350वें स्थापना दिवस पर अमित शाह के साथ समारोह में भाग लेना था। पहले कहा जा रहा था कि वसुंधरा वहीं पर पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर सकती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed