फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now beni prasad verma Cracked by the Congress high command

कांग्रेस हाईकमान की फटकार, जुबान पर काबू रखें बेनी

Wed, 03 Jul 2013 09:05 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
now beni prasad verma Cracked by the Congress high command

अपने बड़बोलेपन से सिरदर्द बने बेनी प्रसाद वर्मा को कांग्रेस ने इस बार जुबान काबू रखने की कड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने बेनी प्रसाद को बुलाकर कड़े शब्दों में कहा है कि उनके बयान से पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है और ऐसे बयान देना कांग्रेस की संस्कृति में नहीं है।

मिस्त्री ने बेनी को दुबारा ऐसे बयान नहीं देने की चेतावनी दी है। वहीं कड़ी फटकार के बाद बेनी प्रसाद वर्मा ने मिस्त्री के सामने अपने बयान को लेकर अफसोस जताते हुए दुबारा ऐसे बयान नहीं देने की बात कही है।
विज्ञापन


दरअसल, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर बेनी प्रसाद ने आपत्तिजनक बयान दिया था। यूपीए सरकार को संसद के आगामी बजट सत्र में खाद्य सुरक्षा विधेयक से लेकर तमाम मुद्दों पर सपा के समर्थन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर बेनी के विवादित बयानों से सपा का शीर्ष नेतृत्व काफी नाराज माना जा रहा है। लिहाजा, कांग्रेस हाईकमान को खुलकर बेनी प्रसाद वर्मा को चुप रहने की नसीहत दी गई। बेनी कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं।

वहीं पार्टी भी कई बार उनको चुप रहने की नसीहत दे चुकी है। मगर इस बार बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई है। बेनी प्रसाद वर्मा को तलब कर मिस्त्री ने चेताया हैं।

यहां तक कि इस चेतावनी के बारे में मीडिया को बाकायदा जानकारी भी दी गई।

मिस्त्री ने कहा कि उन्होंने सुबह बेनी प्रसाद वर्मा को घर पर बुलाया था। उनको कहा गया है कि पार्टी हाईकमान ने उनकी बात को गंभीरता से लिया गया है। ऐसे बयान देना कांग्रेस की संस्कृति नहीं है।

उन्हें चेतावनी दी गई है। ऐसे बयान दुबारा न दिए जाए। मिस्त्री के मुताबिक बेनी ने उनके सामने अपने बयान को लेकर अफसोस जताया और साथ ही कहा कि अब वह ऐसी बात नहीं कहेंगे।


मिस्त्री ने कहा कि बेनी के भरोसे के बाद यह मामला अब यही खत्म हो गया है। मिस्त्री से पूछा गया कि क्या उनको भरोसा है कि इस्पात मंत्री फिर ऐसे बयान नहीं देंगे तो उन्होंने कहा कि वह भविष्यवाणी नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed