फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now become an engineer sitting at home in live education

लाइव एजूकेशन: अब घर बैठे बनिए इंजीनियर

Tue, 05 Feb 2013 02:02 PM IST
कानपुर/संतोष सिंह
कानपुर/संतोष सिंह Updated Tue, 05 Feb 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
now become an engineer sitting at home in live education

इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए आईआईटी ने ‘लाइव एजूकेशन’ के खास इंतजाम किए हैं। अब सिर्फ एक क्लिक से घर बैठे आईआईटी के क्लास रूम जैसी एजूकेशन मिल सकती है। देश-विदेश के 667 इंस्टीट्यूट इसका लाभ ले रहे हैं। यह आंकड़ा फरवरी 2013 तक का है।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर देश के सभी आईआईटी संस्थानों ने क्वालिटी ऑफ इंजीनियरिंग एजूकेशन का दायरा बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स सहित इंजीनियरिंग के 24 सब्जेक्ट के ऑडियो-वीडियो लेक्चर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें पांच कोर्स ऐसे हैं, जो 31 जनवरी 2012, एक फरवरी, चार फरवरी 2013 को डाले गए हैं। इनका लाभ देश, विदेश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट, पढ़ाने वाले फैकल्टी, प्रोफेशनल उठा रहे हैं। वेब, वीडियो का ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि लाइव कोर्स के लिए स्टूडेंट या फैकल्टी को अपने नाम सहित अन्य जानकारी देनी होगी। एनपीटीएल की वेबसाइट पर जो कोर्स उपलब्ध हैं, उन्हें नि:शुल्क देखकर या सुनकर पढ़ा जा सकता है। इसका पूरा खर्च मानव संसाधन विकास मंत्रालय उठाता है। आईआईटी और मंत्रालय का यह प्रयोग सफल रहा है। बड़ी संख्या में इस वेबसाइट के जरिए आईआईटी के लेक्चर सुने-पढ़े जा रहे हैं। यह जानकारी फीडबैक सिस्टम के जरिये सामने आई है।

इस संस्थानों के कोर्स उपलब्ध
आईआईटी कानपुर, मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, रुड़की, खड़गपुर, मद्रास, आईआईएससी बंगलुरु।

ये है वेबसाइट
लाइव कोर्स, ऑडियो-वीडियो लेक्चर के लिए नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग (एनपीटीएल) की वेबसाइट (http://nptel.iitm.ac.in/) खोलें। इसके होम पेज पर बने सभी आईआईटी की लिंक देखें। क्लिक करके किसी भी कोर्स, सब्जेक्ट की पढ़ाई करें।

24 सब्जेक्ट के कोर्स उपलब्ध
24 सब्जेक्ट के 700 से ज्यादा ऑडियो, वीडियो लेक्चर वेबसाइट पर पड़े हैं। साइंस टेक्नोलॉजी और ऑप्टिकल कंट्रोल, गाइडेंस एंड इस्टिमेट, बैटर स्पोकन इंगलिश की लेटेस्ट वीडियो और लेक्चर भी सुना व देखा जा सकता है। कंप्यूटर साइंस के 88 कोर्स, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के 29, केमिकल इंजीनियरिंग के 93, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 76, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 152, सिविल इंजीनियरिंग के 127 कोर्स के लेक्चर उपलब्ध हैं।


यूपी में इन संस्थानों के स्टूडेंट, फैकल्टी उठा रहे लाभ
एचबीटीआई, महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज कानपुर, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी गाजियाबाद, शेरवुड कॉलेज बाराबंकी, श्रीराम स्वरूप कॉलेज लखनऊ, अंबालिका, सरस्वती इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ, सागर इंस्टीट्यूट बाराबंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed