{"_id":"a04c5325da83a7fd777e43c62a9c9a84","slug":"now-ban-on-plastic-in-keral-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के बाद अब प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शराब के बाद अब प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही केरल में प्लास्टिक कचरा बीते जमाने की बात हो जाएगी। राज्य सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्तूबर को एंटी प्लास्टिक अभियान शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत केरल को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान के तहत घरों और संस्थानों के प्लास्टिक कचरे को शहरी निकायों के नेतृत्व में इकट्ठा किया जाएगा और अच्छे काम के लिए रिसाइकल कर दिया जाएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री ओमान चांडी इसका उद्घाटन करेंगे। शहरी मामलों के विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इकट्ठा किए गए प्लास्टिक कचरे को ‘क्लीन इंडिया कंपनी’ को रिसाइकल के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस कंपनी की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा की गई है। कंपनी प्लास्टिक के इस कचरे को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी।