{"_id":"74c17a96-30e5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"now-apply-online-for-ssa-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसए की भर्तियों के लिए अब आवेदन ऑनलाइन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एसएसए की भर्तियों के लिए अब आवेदन ऑनलाइन
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत संविदा पर होने वाली भर्तियों के लिए आवेदन अब ऑनलाइन लेने की तैयारी है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय इसके लिए एनआईसी से सॉफ्टवेयर तैयार करा है।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक अतुल कुमार ने बताया कि संविदा पर होने वाली भर्तियों में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसे रोकने के लिए शासन स्तर पर यह निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संविदा शिक्षक के साथ वार्डन और अन्य कर्मचारी रखे जाते हैं। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्कूलों में जूडो कराटे प्रशिक्षक, ब्लाक रिसोर्स सेंटर में सहायक लेखाकार के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर तथा उच्च प्राथमिक स्कूलों में संविदा के आधार पर 41 हजार शिक्षक रखने का निर्णय हाल में किया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि जिला स्तर पर होने वाली इन भर्तियों के लिए अभी तक आवेदन डाक से लिया जाता था। इससे चयन प्रक्रिया में आए दिन गड़बड़ी की शिकायतें मिलती थीं। राज्य परियोजना निदेशक ने बताया कि शासन स्तर पर हुई बैठक में तय किया गया है कि अब डाक से आवेदन न लेकर ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार गड़बड़ी की संभावना न रहे।