फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now Advani was 'missing'

अब लाल कृष्ण आडवाणी हुए 'लापता', छपे पोस्टर

Wed, 15 Apr 2015 09:10 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Wed, 15 Apr 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
Now Advani was 'missing'

अमेठी संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी के ‘लापता’ होने के बाद अब गांधीनगर से छह बार सांसद निर्वाचित वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ‘लापता’ हो गए हैं।

विज्ञापन


आडवाणी के लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नाम से उनके लापता होने संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। आप की गुजरात इकाई के समन्वयक सुखदेव पटेल का कहना है कि भाजपा में आडवाणी विरोधी इस खेल के पीछे हो सकते हैं। उन्होंने आप के घटना से जुड़े होने से इंकार किया।
विज्ञापन


पोस्टर में लिखा गया है कि 'पिछले कुछ वर्षों से गांधीनगर के सांसद लापता हैं। हम सभी निवासियों ने कभी उन्हें गांधीनगर में नहीं देखा है। हम सभी उनसे मिलना चाहते हैं और उनसे अपनी समस्याएं कहना चाहते हैं। यदि आप में से कोई उन्हें गांधीनगर में देखे तो कृपया हमें सूचित करें। सादर, आप, गांधीनगर।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने भी पार्टी की ओर से इस पोस्टर के पीछे होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed