फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now actresses comes in front doing so and so

क्या विवाद खड़ाकर फिल्म हिट कराने की कोशिश में हैं दीपिका?

Tue, 31 Mar 2015 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Mar 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
Now actresses comes in front doing so and so

जिन दिनों फाइंडिंग फैनी रिलीज हुई थी, उन्हीं दिनों दीपिका पादुकोण 'क्लीवेज शो' के लिए मीडिया को लताड़कर सुर्खियों में आ गई थीं। दीपिका का कमेंट बॉक्स ऑफिस पर फाइडिंग फैनी को सुपरहिट तो नहीं करा पाया, लेकिन चर्चा में जरूर ला दिया।

विज्ञापन


8 मई को दीपिका की फिल्म पीकू रिलीज हो रही है। रिलीज से ठीक पहले उनका "माई च्वाइस" वीडियो चर्चा में है। वीडियो में दीपिका की कही बातों की खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कही हैं, जिससे उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि कयास यह भी लगाया जा रहा है कि दीपिका के बयान स्त्री सशक्तिकरण के मुलम्मे में पब्लिसिटी का हथकंडा भर है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अभिनेताओं की तरह फिल्मों के रिलीज से ठीक पहले अभिनेत्रियां भी फिल्म प्रमोशन के लिए तरह तरह के प्रयोग करने लगी हैं। उन्हें विवाद भी खड़ा करना पड़े तो वे पीछे नहीं रहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2014 में फिल्म फाइंडिंग फैनी के दौरान एक अंग्रेजी वेबसाइट ने दीपिका के क्लीवेज पर एक स्टोरी की थी, जिस पर वह भड़क गई थीं और उसके जवाब में ट्विटर पर लिखा था, "हां, मैं एक औरत हूं। मेरे पास स्तन हैं, क्लीवेज है। आपको कोई समस्या है इस बात से?"

वहीं अब फिल्म पीकू से ठीक पहले दीपिका पादुकोण का माई च्वाइस वीडियो महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात कर रहा है। हालांकि इस वीडियो के समानान्तर माई च्वाइस का मेल वर्जन भी अब लोगों के सामने आ चुका है।

फाइंडिंग फैनी के निर्देशक ने ही बनाया

Now actresses comes in front doing so and so

दिलचस्प बात यह है विवादों में रहने वाली फिल्म फाइंडिंग फैनी के निर्देशक होमी अदजानियां ने ही माई च्वाइस वीडियो का निर्माण किया है।

अदजानियां ने यूं तो यह वीडियो महिला सश‌क्तिकरण को और मजबूती देने के इरादे से बनाया था, लेकिन अब यह फिल्म प्रमोट करने का नया तरीका नजर आ रहा है जिसमें अब अभिनेत्रियों को आगे किया गया है।

गौरतलब है कि अदजानियां फाइंडिंग फैनी के अलावा बीईंग साइरस और कॉकटेल जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। कॉकटेल और फाइंडिंग फैनी इन दोनों फिल्मों में दीपिका ने ही काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed