फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now a toll free number for complaint against food in trains

ट्रेन में खाना खराब मिले तो इस नंबर पर करें डायल

Fri, 05 Apr 2013 12:12 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
now a toll free number for complaint against food in trains

अब रेलवे टिकट पर कैटरिंग संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर अंकित होगा। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने सभी जोनल महा प्रबंधकों इस आशय का निर्देश दे दिया है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में दिए जाने वाले खाने-पीने के सामानों में गुणवत्ता तथा तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाने की अक्सर शिकायतें मिलती हैं।

इसके मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जनवरी में टोल फ्री नंबर (1800-111-321) जारी किया था। स्टेशन व चलती ट्रेन में यात्री कैटरिंग संबंधित कोई भी शिकायत सीधे इस नंबर पर कर सकते हैं। सुबह सात बजे से रात दस बजे तक इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने क्षेत्रीय महा प्रबंधकों की बैठक के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रा के समय हर व्यक्ति को यह नंबर याद रहे इसके लिए जरूरी है कि टिकट पर ही टोल फ्री नंबर छपा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वे ट्रेन के हर डिब्बे में यह नंबर अंकित कराने का निर्देश दे चुके हैं। अभी तक ज्यादातर ट्रेनों में यह नंबर अंकित नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed