फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Notice to Gadkari on bribery-related statements.

रिश्वत संबंधी बयान पर गडकरी को नोटिस

Tue, 07 Oct 2014 12:24 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to Gadkari on bribery-related statements.

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देने को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नोटिस थमाया है।

विज्ञापन


आयोग ने उनके बयान को पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनसे बुधवार शाम तक जवाब देने को कहा है।

गडकरी ने कहा है कि मैं आपके चेहरे को देखकर आपका भविष्य बता सकता हूं। अगले 10 दिनों में आपको लक्ष्मी के दर्शन होने वाले हैं। विशेष लोगों को विदेशी नोट और सामान्य लोगों को देसी नोट मिलेंगे।
विज्ञापन


आयोग ने गडकरी के इस बयान को वोटरों को रिश्वत लेने के लिए प्रेरित करने जैसा माना है।

पत्रकारों को पैसा लेने का सुझाव

Notice to Gadkari on bribery-related statements.

बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में जुटे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि पत्रकारों को इस चुनावी मौसम में कांग्रेस और एनसीपी से मिलने वाला पैसा रख लेना चाहिए।

कोंकण के तटीय इलाके में सावंतवाडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले 10-12 दिनों में आप पत्रकारों को लक्ष्मी के दर्शन होंगे।

उन्होंने कहा, "रिपोर्टर हो या संपादक सभी के लिए पैकेज तैयार रखे गए हैं। दिवाली आ गई है, इसलिए मेरा एक आग्रह है कि आप को जो मिले रख लें, जो भी खा सकें खाएं।"

राज्य सचिवालय और विधानसभा जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने गडकरी के इस बयान की निंदा की है। मंत्रालय विधानमंडल वार्ताहार संघ के अध्यक्ष प्रवीण पुरो ने कहा कि गडकरी का बयान बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से पत्रकारों की छवि पर असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed