{"_id":"3a88aef2-5a35-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"notice-to-centre-govt-on-lowering-age-limit-of-minor-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की उम्रसीमा घटाने पर केंद्र को नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नाबालिग की उम्रसीमा घटाने पर केंद्र को नोटिस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 09 Jan 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के बाद नाबालिग दोषियों की उम्रसीमा घटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में कानून मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने मंत्रालय से नाबालिग दोषियों की उम्रसीमा घटाने पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की वकील श्वेता कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कानून मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय को यह नोटिस जारी किया। श्वेता कपूर ने याचिका में मांग की थी महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में नाबालिग दोषियों की उम्रसीमा 18 साल से घटाकर 16 साल कर दी जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली गैंगरेप केस में पकड़े गए 6 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है। दिल्ली पुलिस ने भी अपनी चार्जशीट में नाबालिग आरोपी को शामिल नहीं किया है। वहीं, हाल ही में गैंगरेप की शिकार छात्रा के भाई ने भी मांग की थी कि नाबालिग अपराधियों की उम्रसीमा 14 साल कर दी जाए।
विज्ञापन