{"_id":"5f2c71714e2edd8b055fe96225bf4e2e","slug":"notice-issued-to-aap-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेताओं के खिलाफ नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आप नेताओं के खिलाफ नोटिस
एजेंसी/नागपुर
Updated Tue, 18 Mar 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्थानीय अदालत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और नागपुर से पार्टी की उम्मीदवार अंजलि दमानिया के अलावा पांच अन्य लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नीतिन गडकरी के कारोबारी समूह पूर्ति की ओर से अवमानना याचिका दायर करने के बाद उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है।
पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड ने अपने खिलाफ बेबुनियाद और अवमानना करने वाले आरोप लगाए जाने के मामले में केजरीवाल, दमानिया, आप के प्रवक्ता गिरीश नंदगावकर और पार्टी कार्यकर्ता राहुल पुगलिया, देवेंद्र वानखेड़े, प्रजाक्ता अतुल उपाध्याय और प्रद्युम्न साहसराभोजानी को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
कंपनी इससे पहले भी आप नेताओं के खिलाफ दीवानी और फौजदारी के मुकदमे दायर कर चुकी है।