फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   notice against delhi ashram for asaram

आसाराम के दिल्ली आश्रम पर भी चलेगा बुलडोजर!

Thu, 24 Oct 2013 03:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
notice against delhi ashram for asaram

रेप केस में जेल में बंद आसाराम के अवैध तरीके से बनाए गए आश्रमों पर भी प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है। अब उनके दिल्ली के एक आश्रम पर तलवार लटक गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के करोल बाग में बने आसाराम के आश्रम को अवैध बताते हुए उसे गिराने और इसके ट्रस्टियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई का आदेश देने की मांग की गई है।

इस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सहित कई सरकारी एजेंसियों को नोटिस जारी किए हैं।

संजय कुमार की तरफ से ट्रिब्यूनल में दाखिल एक याचिका में आसाराम के दिल्ली आश्रम को अवैध बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि आश्रम की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और इसकी जानकारी होने पर भी सरकारी एजेंसियों ने सालों तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


संजय के वकील के मुताबिक आसाराम के आश्रम पर कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी लगाया गया था जिसमें ट्रस्ट को 30 दिन के भीतर जमीन खाली करने का आदेश था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन संरक्षित क्षेत्र में आश्रम
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के मई 1994 में जारी नोटिफिकेशन में यह क्षेत्र भारतीय वन कानून के तहत वन संरक्षित क्षेत्र घोषित है। वन विभाग काफी समय से जमीन से कब्जा हटाने और इसे रिज कंजर्वेशन को ट्रांसफर करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध भी कर रहा है।


वर्ष 1985 में भी करोलबाग आश्रम को ढहाने के लिए याचिका दाखिल की गई गई थी लेकिन वर्ष 1996 में सुप्रीम कोर्ट ने आश्रम को राहत दे दी।

अब ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वन एवं पर्यावरण व शहरी विकास मंत्रालय, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, वन विभाग, रिज मैनेजमेंट बोर्ड, नगर निगम और आसाराम आश्रम को नोटिस जारी किए। इससे पहले इंदौर में आसाराम का आश्रम भी तोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed