फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   notes found in the drum in temple

मंदिर में ड्रम में मिले नोटों के बंडल, कहां से आए?

Wed, 10 Feb 2016 09:11 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
notes found in the drum in temple

काशी विश्वनाथ मंदिर में अनाज रखने वाले लोहे के ड्रम (कंडाल) में नोटों का बंडल मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह पैसा मंदिर के चढ़ावे का है, जिसे कपड़े के बंडल में बांधकर ड्रम में रखा गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को परिसर की सफाई के दौरान प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जब ड्रम खोलवाया तो नोटों का बंडल देखकर सन्न रह गए। हालांकि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कहना था कि यह चढ़ावे की रकम है। जिसकी गिनती नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


बहरहाल, काशी विश्वनाथ मंदिर के काउंटर से लगे कक्ष में ड्रम में रखे चढ़ावे के रुपयों की गिनती शुरू हो गई है। मंगलवार को गिनती हुई। नोटों के साथ सिक्के भी गिने गए। प्रभारी सीईओ ने नोटों की गिनती कराकर पूरी रकम बाबा के बैंक खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम मंदिर पहुंचे प्रभारी सीईओ ने हर कोने का जायजा लिया और छतों से लेकर कमरों तक की पूरी सफाई कराई थी। उसी दौरान काउंटर से लगे कक्ष में ड्रम में रखे नोटों के बंडल मिले थे।

कर्मचारियों को कड़ी फटकार

notes found in the drum in temple

ड्रम में नोटों के बंडल देख प्रभारी सीईओ ने एसीईओ के अलावा अन्य कर्मचारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। इस कक्ष में बाबा को चढ़ाए गए चांदी के बेलपत्र, त्रिशूल से भरी टोकरियों के अलावा सिक्के भी रखे हुए थे। नोटों के बंडल कब से रखे हुए थे और किसने रखवाए थे, इसकी जानकारी ली जा रही है।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कभी हुंडियों की गिनती के दौरान बचे नोटों को ही ड्रम में सुरक्षित रखवाया गया होगा।

हुंडियों की गिनती रोजाना होने और इन रुपयों को न गिने जाने की वजह पर उनका कहना था कि कर्मचारियों की कमी की वजह से ऐसे नोटों, सिक्कों का बैकलॉग रह जाता है। इसे हफ्ते भर में गिनवा कर बैंक में जमा करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed