फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   noted marathi author laxman mane booked for rape

मशहूर मराठी लेखक पर रेप के आरोप

Tue, 26 Mar 2013 09:36 PM IST
सतारा/एजेंसी
सतारा/एजेंसी Updated Tue, 26 Mar 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
noted marathi author laxman mane booked for rape

पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित जाने-माने मराठी लेखक लक्ष्मण माने के खिलाफ तीन दलित महिलाओं के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक के खिलाफ जिन महिलाओं ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है, वह जाकतवाड़ी स्थित आदिवासी बच्चों के स्कूल ‘आश्रम शाला’ में खाना पकाने का काम करती हैं।

इन तीनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि माने ने स्कूल में उनकी नौकरी पक्की करने का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

हालांकि माने के बेटे और पूर्व विधायक भाई ने इन सभी आरोपों को अपने पिता के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के कुछ लोग उन्हें झूठे आरोप में फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस बीच शिवसेना, भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों की लोकल यूनिट ने उनसे पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की है।

सतारा तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर श्रीरंग लांघे ने बताया कि इन महिलाओं ने सोमवार रात को पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद माने के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी महिलाएं विवाहित हैं और इनकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। इन महिलाओं का आरोप है कि माने ने स्कूल में उनकी नौकरी पक्की करने का झांसा देकर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया।

शिकायत के मुताबिक माने ने वर्ष 2003 से 2010 के बीच स्कूल में, सतारा स्थित अपने निवास और पुणे के एक गेस्ट हाउस में इन महिलाओं का शारीरिक शोषण किया।

लांघे ने कहा कि हम लेखक के घर और अन्य ठिकानों पर गए। मगर अभी तक हम उन्हें तलाश नहीं कर पाए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने कहा कि माने के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को भेज दिया गया है।


लक्ष्मण माने की पत्नी शशिताई ने भी आरोपों को बकवास करार देते हुए कहा, ‘पुलिस ने मेरे पति को झूठे केस में फंसाया है। यह उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है।’ माने को 1981 में साहित्य अकादमी और 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed