{"_id":"3fce05ed294a1ca9309cba0516d6bc0a","slug":"nota-is-second-choice-for-voters-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ उपचुनाव: नोटा बना दूसरी पसंद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छत्तीसगढ़ उपचुनाव: नोटा बना दूसरी पसंद
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
Updated Sat, 20 Sep 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में हुए विधानसभा उपचुनाव में नोटा यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ को मतदाताओं ने अपनी दूसरी पसंद के तौर पर चुना है।
विज्ञापन
शनिवार को आए इस उपचुनाव के परिणाम के अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार भोजराज नाग को 63,616 वोट मिले, जबकि नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या 13,506 है।
नाग के एकमात्र प्रतिद्वंद्वी अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के रूपधर पुड़ो को 12,086 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर हैं। नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में यहां 4,710 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था।
विज्ञापन
अंतागढ़ में उपचुनाव के लिए 13 सितम्बर को मतदान हुआ था, जिसमें 58।73 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था।
बस्तर की अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिये 13 प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन अंतिम समय में कांग्रेस समेत दूसरे 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद चुनाव में भाजपा के भोजराज नाग और अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के रूपधर पुड़ो ही मैदान में बचे थे।