फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   not settled vishwaroopam controversy in tamil nadu

तमिलनाडु में नहीं सुलझा 'विश्वरूपम' विवाद, बैठक विफल

Fri, 01 Feb 2013 09:46 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Fri, 01 Feb 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
not settled vishwaroopam controversy in tamil nadu

तमिलनाडु में विश्वरूपम को लेकर चल रहे विवाद सुलझाने को बुलाई गई त्रिपक्षीय वार्ता शुक्रवार को आयोजित नहीं हो सकी। बैठक में भाग लेने आए मुस्लिम संगठनों की मांग थी कि इसमें खुद कमल हासन उपस्थित रहें।

विज्ञापन


इस बैठक में मुस्लिम संगठनों के कुछ प्रतिनिधि, कमल हसन के भाई चंद्रा हसन, राज्य के गृह सचिव और पुलिस आयुक्त एस जॉर्ज को हिस्सा लेना था। शाम को बैठक के बारे में कोई भी आधिकारिक शब्द नहीं कहे गए। एक दिन पहले ही जयललिता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए विवाद सुलझाने की कोशिश करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ तमिलनाडु मुस्लिम सोशल एंड पॉलिटिकल आर्गेनाइजेशन के संयोजक मोहम्मद हनीफा ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह मुद्दा सुलझा लिया जाए। अगर हमारी मांगे मान ली जाती हैं, तो फिल्म रिलीज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि जब तक फिल्म के आपत्तिजनक अंश न हटा लिए जाएं, तब तक पूरे देश में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए। एडवोकेट सी जेबा कुमार जॉर्ज ने अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने तिरुवनंतपुरम में यह फिल्म देखी और पाया कि इसमें कई सीन बहुत ज्यादा हिंसक और जातीय व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed