फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan Shelling at LOC - LeT militants firing as well with Pak Rangers

पाक रेंजर्स के साथ लश्कर के आतंकी भी बरसा रहे गोलियां

Tue, 07 Oct 2014 01:46 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Shelling at LOC - LeT militants firing as well with Pak Rangers

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से हो रही फायरिंग में लश्कर ए ताइबा के आतंकी भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन महीनों में हुए सीजफायर उल्लंघन की वारदात में कम से कम दो बार लश्कर आतंकियों ने पाक रेंजर्स के साथ शिरकत की है।

इसका पता तब चला जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जवाबी फायरिंग में लश्कर आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

एक अक्तूबर से पाक की ओर से किए जा रहे ताजा सीजफायर उल्लंघन का मकसद जम्मू-कश्मीर में बर्फ जमने के पहले आतंकियों की घुसपैठ कराना है।

बीएसएफ डीजी डीके पाठक का खुलासा

Pakistan Shelling at LOC - LeT militants firing as well with Pak Rangers

सोमवार को आईबी पर हालात का जायजा लेने जा रहे बीएसएफ के महानिदेशक डीके पाठक ने खास बातचीत में पाक रेंजर्स के साथ आतंकी संगठन लश्कर की मिलीभगत की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि ताजा फायरिंग में लश्कर के शामिल होने की बात जांच के बाद पता चलेगी। लेकिन पिछली कई फायरिंग के दौरान रेंजर्स के साथ आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

पाठक के मुताबिक दो मौकों पर बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ लश्कर के कई आतंकियों को भी मार गिराया है।

बीएसफ महानिदेशक ने कहा कि ताजा फायरिंग के जवाब में पाकिस्तान की ओर नौ लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसमें कितने नागरिक हैं और कितने रेंजर्स या आतंकी हैं, इसका पता अभी नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ की कोशिश में पाक आतंकी

Pakistan Shelling at LOC - LeT militants firing as well with Pak Rangers

बीएसएफ ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में हो रही पाक फायरिंग का करार जवाब दिया है।

पाठक ने बताया कि राज्य में जाड़े की शुरुआत से पहले पाक सुरक्षा एजेंसियां लश्कर आतंकवादियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश करती है। लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी की वजह से उन्हें लगातार नाकामी हासिल हो रही है।

यही वजह है कि लश्कर के कमांडर खुद सीमा पर मौजूद रहकर घुसपैठ की निगरानी कर रहे हैं। उनके मुताबिक पाक एजेंसियों की हताशा का यह आलम है कि बकरीद के त्योहार पर भी वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed