फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   not only marketing product could be good

'मार्केटिंग ही नहीं प्रोडक्ट भी अच्छा होना चाहिए'

Thu, 12 Jun 2014 01:12 AM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
not only marketing product could be good

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के भाजपा की जीत को मार्केटिंग प्रोपेगंडा बताए जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ मार्केटिंग ही काफी नहीं है, प्रोडक्ट भी अच्छा होना चाहिए।

विज्ञापन


मार्केटिंग तो आप (कांग्रेस) ने भी की लेकिन मार्केटिंग का एक बुनियादी सिद्धांत है कि प्रोडक्ट अच्छा होना चाहिए। हमारा प्रोडक्ट अच्छा था इसलिए जनता ने हमें स्वीकार किया और कांग्रेस को नकार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के दस बिंदुओं को सामने रखते हुए कहा कि इन्हीं बिंदुओं पर काम करते हुए सरकार आगे बढ़ेगी। सुषमा ने कांग्रेस पर चुटकी लेने के साथ ही कहा कि जितनी बड़ी जीत एनडीए को मिली है, उसके कंधों पर उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी आ गई है जिसका निर्वहन वह सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीत को कोसकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते

not only marketing product could be good

उन्होंने महाभारत में भीष्म पितामह और युधिष्ठिर के बीच के संवाद का संदर्भ देते हुए कहा कि कभी अतीत को कोसकर अपनी जिम्मेदारी से विमुख नहीं होने का संदेश भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को दिया था क्योंकि अतीत यदि अच्छा होता तो उसे बदलना नहीं पड़ता।

विदेश मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के प्रति जनता का गुस्सा और नरेंद्र मोदी के रूप में भाजपा को विकल्प के रूप में जनता का स्वीकारा जाना ही इतनी बड़ी जीत का आधार बना।

उन्होंने महंगाई की मार, भ्रष्टाचार, घोटालों की भरमार, किसानों के हाहाकार, युवा बेरोजगार, महिलाओं से दुराचार, संस्थाओं से दुर्व्यवहार और सीमाओं पर सैनिकों से बुरे बर्ताव को पिछली सरकार की पराजय का कारण बताया और साथ ही कहा कि सरकार इन सभी मोर्चों पर सुधार के लिए काम करेगी।

महिलाओं को सम्मानपूर्वक स्‍थान दिलाने की पहल

not only marketing product could be good

सुषमा ने कहा कि महिलाओं को उनका सम्मानपूर्वक स्थान दिलाने की पहल मोदी सरकार ने की है। कैबिनेट में छह महिलाओं को मंत्री पद दिया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक अनुभवी महिला सांसद को सौंपी है और गुजरात की कमान एक महिला मुख्यमंत्री को दी है।

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले को जारी रखते हुए एनडीए सरकार 16वीं लोकसभा में ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होने वाले महिला आरक्षण विधेयक को पारित करवाएगी। सुषमा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) जैसी संस्थाओं को पंगु बनाया गया लेकिन एनडीए सरकार इन संस्थाओं का पुनर्गठन कर इन्हें सशक्त बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed