मोदी पर बरसीं मायावती, पीएम बोले मेरी रक्षा करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उच्च सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मायावती ने प्रधानमंत्री पर दलित वर्गों का हित न साधने का आरोप लगाया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने पीडीपी नेता सईद के बयान का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत बनी है इसलिए आतंकवाद पर किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि सब कुछ प्राइवेट सेक्टरों को दिया जा रहा है और उसमें दलित वर्ग की भूमिका नहीं है। इस पर प्रधानमंत्री ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि सदन में काफी गुणी लोग बैठे हैं, मैं नया हूं मेरी रक्षा करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग देश की आजादी का श्रेय किसी और को देने को तैयार नहीं है वह देश के विकास में कैसे योगदान दे सकता है।
मोदी ने सदन में बोलते हुए विपक्ष को जनमत का सम्मान करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि यूपीए ने एनडीए की योजनाओं के ही नाम बदले हैं फिर वो चाहे वो फूड सिक्योरिटी एक्ट हो, फूड सिक्योरिटी हो या सर्व शिक्षा अभियान हो।
मोदी ने कहा कि हम ऐसा नहीं सोचते हैं कि सिर्फ हम कर सकते हैं बल्कि हर किसी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वो लाल किले से भी कह चुके हैं कि हर पीएम, हर राज्य और सभी सरकारों ने देश की प्रगति के लिए काम किया है।
मोदी ने कहा कि हमें कानून के दायरे के भीतर रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि सारा ज्ञान हमारे पास है लेकिन मेरी सोच ऐसी नहीं है।
मोदी ने कहा गरीब अच्छे जीवन के लिए तरस रहा है
मोदी ने कहा कि आज देश का गरीब एक गुणवत्ता वाले जीवन के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि लोग मेरे ऊपर अमीरों और कार्पोरेट का पक्ष लेने का आरोप करते हैं लेकिन जन धन योजना क्या अमीरों का कार्यक्रम है क्या इसका पैसा अमीरों की जेब में जाने वाला है। उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना और जीवन ज्योति गरीबों की योजना है।
मोदी ने कहा कि हमारे गरीबों के पास काफी प्राकृतिक संपद्दा है, लेकिन उन राज्यों के पास विकास नहीं है जहां वो रहते हैं। मोदी ने सदन से पूछा कि क्या सिर्फ देश के एक ही हिस्से का विकास हो सकता है।
मोदी ने गंगा सफाई को आर्थिक चेतना जगाने वाली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के गरीब तबकों के आर्थिक हालात को बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर दरिद्र नरायण की सेवा के लिए संकल्पबद्ध है।
मोदी ने यहां पर एक बार फिर से स्किल डिवेलपमेंट पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम गरीबों को घर देने की बात कर रहें हैं हम अमीरों को घर नहीं दे रहे हैं। हम कांग्रेस की सराकारों के साथ मिलकर भी इस गरीबों के कार्यक्रम को आगे बढा़एंगे।