'दो से ज्यादा न हों बच्चे हों तो टैक्स लगे'
सुप्रसिद्ध गीतकार और उत्तर प्रदेश हिंदी भाषा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपालदास नीरज ने एक परिवार में दो से ज्यादा बच्चे पैदा न करने की बात करते हुए कहा कि यह नियम हर धर्म, समुदाय पर लागू होना चाहिए।
उन्होंने कहा जिस व्यक्ति की एक ही संतान है, उसको सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए और जो तीसरी संतान पैदा करते हैं, उन्हें तीसरे बच्चे पर टैक्स देना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय मुशायरा और कवि सम्मेलन में भाग लेने यहां आए डॉ. गोपालदास नीरज बोले- बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए जनसंख्या वृद्धि को रोकना बेहद जरूरी है। सरकार को इसके लिए दो बच्चों ही पैदा करने का नियम लागू करना चाहिए।
टैक्स की वकालत
उन्होंने कहा कि देश में कहीं असहिष्णुता नहीं है। जो लोग इसकी बात करते
हैं, उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर होने वाले अत्याचार पर कभी कुछ नहीं
बोला। जिन्होंने अवार्ड लौटाए हैं, वह चाटुकार हैं। ऐसा करके उन्होंने
कांग्रेस का ही अपमान किया है।
डॉ. नीरज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से सारी दुनिया भारत के पक्ष में आ रही है। देश के अंदर मोदी का विरोध नहीं होना चाहिए क्योंकि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं। प्रदेश की सरकार के बारे में बोले- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेहतर काम कर रहे हैं। उनसे बहुत उम्मीदें हैं।