फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   not missing coal block allocation files says sriprakash jaiswal

'नहीं हुई कोल ब्लॉक आवंटन की फाइलें गायब'

Fri, 02 Aug 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
not missing coal block allocation files says sriprakash jaiswal

कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े जरूरी दस्तावेज कोयला मंत्रालय से गायब होने की खबरों को कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सीबीआई को सौंपी जानी वाली जरूरी फाइलें मंत्रालय से गायब हैं, यह उनके संज्ञान में नहीं है। और इसकी संभावना भी नहीं है।

जायसवाल ने कहा कि सीबीआई को कोयला खदान आवंटन से जुड़े दस्तावेजों को मुहैया कराने के लिए मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर सीबीआई ने जब जांच की शुरुआत की तब ही मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव को दस्तावेजों से जुड़ी मदद के लिए नियुक्त कर दिया गया। जो लगातार सीबीआई को जरूरी फाइलें मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मीडिया में मंत्रालय से पांच फाइलें गायब होने की खबर आई है तो वे बेशक इस मसले पर मंत्रालय सचिव से चर्चा करेंगे।

यह जानने की कोशिश की जाएगी की क्या सीबीआई को जरूरी फाइलें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। या मंत्रालय में ऐसी फाइलें नहीं मिल पा रही हैं। हालांकि ऐसी कोई सूचना अब तक उनके पास नहीं आई है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने 2006-09 के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण फाइलें अभी तक कोयला मंत्रालय से नहीं मिलने की बात कही है। इन्हें यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के लिए मंत्रालय से कई दफा कहा जा चुका है।

मालूम हो कि गायब फाइलों के मुद्दे पर गौर करने के लिए एक अंतर मंत्रालयी समूह का गठन भी किया जा चुका है। जिसकी अब तक एक बैठक हुई है।

तो दूसरी ओर मंत्रालय ने हाल में ही संसदीय समिति के समक्ष कहा है कि गुमशुदा फाइलों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed