{"_id":"9ebbc05692edc2fc99ad3e54f8d7a811","slug":"not-make-fun-of-aap-ramesh-to-political-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दशावतार है AAP, मजाक न उड़ाएं नेता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दशावतार है AAP, मजाक न उड़ाएं नेता'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने राजनीतिक नेताओं से कहा है कि वे आम आदमी पार्टी का मजाक न उड़ाएं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी है कि जो लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं वो यह समझ लें कि यह नई पार्टी जिन मुद्दों को उठा रही हैं उन्हें दूसरे रूपों में दूसरे राज्यों में भी ले जा सकती है।
रमेश ने कहा कि इस देश के नेताओं में सिर्फ कम्यूनिस्ट ही हैं जो आलीशान जीवनशैली और धन के अश्लील प्रदर्शन की बीमारी से दूर हैं।
उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी को नजरअंदाज नहीं कर सकते। क्योंकि उसके नेता भ्रष्टाचार, राजनीति में मूल्य और सादगी जैसे वाजिब मुद्दे उठा रहे हैं। आज कांग्रेस आप की राजनीति को बड़े गौर से देख रही है। लेकिन भाजपा आम आदमी पार्टी के उभर कर आने से पूरी तरह अपनी नींद गवां चुकी है।
विज्ञापन
प्रकाश करात भी कह रहे हैं उनकी पार्टी आम आदमी की है। अगर पंजाब में बादल ने अपना रास्ता नहीं सुधारा तो आम आदमी पार्टी अकाली दल को खा जाएगी। आप दशावतार की तरह है। अलग-अलग राज्यों में यह अलग तरह से अवतार लेगी।
विज्ञापन
बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी
आम आदमी पार्टी (आप) के बारे में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के बयान से कांग्रेस पार्टी ने दूरी बना ली है।
रमेश ने कहा था कि अगर दो साल पहले लोकपाल विधेयक पास कर दिया गया होता तो आप का उदय नहीं होता। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि यह उनकी निजी राय और सोच हो सकती है, उनके पास इस बारे में कोई सूचना नहीं है।
दिल्ली में आप के हाथों कांग्रेस की हुई बुरी हार के संदर्भ में रमेश ने कहा था कि सरकार दो साल पहले लोकपाल ला सकती थी। लेकिन वह नहीं लाई। अगर ऐसा किया गया होता को आज हमें ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आप का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यह भारी पड़ सकता है।