फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rail Budget 2015 - Relief to passengers; Train fares will not be increased

यात्रीगण ध्यान दें, रेल का किराया नहीं बढ़ा

Thu, 26 Feb 2015 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Feb 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
Rail Budget 2015 - Relief to passengers; Train fares will not be increased

मोदी सरकार के दूसरे रेल बजट में यात्री किरायों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पहले रेल बजट में यात्री किरायों में वृद्घि न करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने पिछले साल केंद्र की कमान संभालने के कुछ दिनों बाद ही यात्री किरायों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन


उस फैसले का व्यापक स्तर पर विरोध हुआ था। आशंका जताई जा रही थी कि रेलवे में सुधारों के लिए केंद्र सरकार यात्री किरायों में बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि सुरेश प्रभु की घोषणा को राहत भरा माना जा रहा है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार के कार्यकाल में रेल किरायों में मामूली वृद्घि की गई थी।

यूपीए के 10 सालों के कार्यकाल में लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी, दिनेश त्रिवेदी, मुकुल रॉय, पवन बंसल और मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेलवे की कमान संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दिनेश त्रिवेदी और पवन बंसल को छोड़ उस सरकार में किसी भी रेल मंत्री ने किराया नहीं बढ़ाया था। लालू प्रसाद यादव ने अपने सभी बजटों में दूसरी श्रेणी के किराये मे एक रुपए की कमी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed