फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   not in touch with lalit on a daily basis: kk modi

ललित मोदी के पिता बोले, उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं

Thu, 02 Jul 2015 01:34 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
not in touch with lalit on a daily basis: kk modi

ललित मोदी के पिता और गॉडफ्रे फिलिप्स के मालिक केके मोदी ने दावा किया है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल दशकों से हमारे परिवार के मित्र रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अपने बेटे ललित मोदी से कभी-कभी बात होती है।

विज्ञापन


के के मोदी ने अंग्रेजी अखबार इॅकानामिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि ललित मोदी वयस्क है और उन्हें मेरी सलाह की कोई आवश्यकता नहीं है। के के मोदी से पूछा गया था कि क्या ललित मोदी से जुड़े विवादों से बाद आपने उन्हें कोई सलाह दी है? उन्होंने कहा कि ललित को मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजनेस के जुड़े मुद्दों पर हमारी कभी-कभी बात होती है।
विज्ञापन


के के मोदी ने दावा किया कि मोदी परिवार वसुंधरा राजे सिंधिया को पिछले 25 सालों से जानता है। अब वो राजनीति में गई और फिर मुख्यमंत्री बन गई तो इसका हमारे परिवार से क्या लेना-देना है। उन्होंने बताया कि उनकी मां और वसुंधरा राजे सिंधिया की मां विजयराजे सिंधिया आध्यतमिक गुरू आनंदमयी मां की अनुयायी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझसे सलाह क्यों लेंगे'

not in touch with lalit on a daily basis: kk modi

जब उनसे पूछा गया कि क्या ललित मोदी ने जो महत्वपूर्ण दस्तावेज सार्वजानिक किए हैं। क्या उनको जारी करने से पहले आपसे सलाह ली गई थी?  तो के के मोदी ने जवाब दिया कि वो वयस्क हैं। उनकी अपनी जिदंगी है। वो मुझसे सलाह क्यों लेंगे। मैंने तो सिर्फ अखबारों में पढ़ा है तो कुछ हो रहा है।

ललित मोदी ने कहा कि आईपीएल से जुड़े किसी मुद्दे से मेरा कुछ लेना देना नहीं है। मैं तो मैच भी नहीं देखता हूं। मुझे कुछ मालूम ही नहीं है तो मैं क्या बताऊं। जब आईपीएल शुरू हुआ था तब मैंने एक बार मैच देखा था।

के के मोदी ने बताया कि वो अपना बिजनेस चलाते हैं और उनका ललित अपना बिजनेस करता है। उन्होंने बताया कि ललित मोदी ने पिछले एक साल में कोई भी बोर्ड मीटिंग अटैंड नहीं की है। वो कंपनी का निदेशक भी नहीं है।

उन्होंने बताया कि हमने ललित मोदी से निवेदन किया था कि वो फिर से कंपनी का निदेशक बन जाएं। अगर उसकी इच्छा हो तो हम उसके लिए वीडियो कांफ्रेसिंग की व्यवस्‍था कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या कंपनी में ललित मोदी किसी पद पर हैं? तो उन्होंने कहा कि यह मुझसे मत पूछो। ललित मोदी से मिलो और उसी से यह बात पूछो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed