{"_id":"fbe65e235ea8adf3ff0e31365ffb5fc0","slug":"not-hindu-saying-hindi-najma-heptullah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सभी हिंदू है' पर नजमा ने दी सफाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सभी हिंदू है' पर नजमा ने दी सफाई
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्लाह ने अपने उस बयान पर सफाई दी है जिसमें उन्होंने कथित रूप से भारत में रहने वाले सभी लोगों को हिंदू कहने को उचित ठहराया था।
विज्ञापन
इस बारे में विवाद होने के बाद नजमा हेपतुल्लाह ने कहा, "मैंने हिंदी शब्द इस्तेमाल किया, क्योंकि ये एक अरबी शब्द है। वो सभी भारतीयों को हिंदी कहते हैं। मैंने हिंदू नहीं कहा, बल्कि हिंदी कहा था"।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने उनसे इंटरव्यू किया, उसने हिंदी को हिंदू समझ लिया होगा। दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, "नजमा जी अगर भारत का संविधान पढ़ लें तो बेहतर रहेगा। भारतीय संविधान के हिसाब से हर नागरिक भारतीय है, हिंदू नहीं"।
वहीं एनसीपी नेता तारिक़ अनवर ने कहा, "अगर उन्होंने ऐसा बयान दिया है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं समझता हूं कि मंत्री बने रहने के लिए वो इस तरह का बयान दे रही हैं"।