फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   not call my daughter rape victim says delhi gangrape victim father

'बेटी को गैंगरेप पीड़ित मत कहो, बहुत ही दुख होता है'

Tue, 05 Feb 2013 11:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी Updated Tue, 05 Feb 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
not call my daughter rape victim says delhi gangrape victim father

‘मेरी बेटी को गैंगरेप पीड़ित मत कहो। इससे मुझे बहुत ही दुख होता है। वह असाधारण लड़की थी। इसलिए उसे उसके नाम से पुकारा जाए।’ यह बात दिल्ली गैंगरेप का शिकार हुई युवती के पिता ने कही। पिता अपने बेटे के साथ मंगलवार को नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर आए थे।

विज्ञापन


संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को न तो गैंगरेप पीड़िता कहकर पुकारा जाए और न ही उनकी पहचान छिपाई जाए। उनकी बेटी बहादुर थी और उसने घटना के समय साहस का परिचय देकर दुनिया को जगा दिया। उनकी बेटी में गजब की शक्ति थी, ऐसी ताकत बहुत ही कम लोगों में होती है।
विज्ञापन


बिटिया के दोस्त ने की बस की पहचान
इससे पहले चलती बस में गैंगरेप के मामले में मंगलवार को बिटिया के दोस्त के बयान अदालत में दर्ज किए गए। इस युवक के पिता ने पत्रकारों को बताया कि उनके बेटे ने अदालत परिसर में मौजूद यादव ट्रैवल्स की उस बस की पहचान भी की, जिसमें गैंगरेप हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साकेत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश योगेश खन्ना के समक्ष युवती का दोस्त पहले गवाह के रूप में व्हीलचेयर पर बैठकर पेश हुआ। गैंगरेप की घटना के समय अभियुक्तों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे भी बुरी तरह से घायल कर दिया था।

युवक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने अदालत में 16 दिसंबर को हुई घटना की जानकारी दी। उसने बचाव पक्ष के वकीलों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने अदालत परिसर में मौजूद बस की पहचान कर ली है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मामले में पूरक आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है, जिसमें युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी शामिल है। मालूम हो कि युवती की मौत सिंगापुर के अस्पताल में हुई थी और वहीं उसका पोस्टमार्टम किया गया था।


बिटिया के नाम पर साइंस म्यूजियम
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने साइंस म्यूजियम का नाम गैंगरेप का शिकार हुई बहादुर बेटी के नाम पर रखने की घोषणा की है। भविष्य में अन्य दोनों नगर निगम भी अपनी विभिन्न योजनाओं को उसके नाम से जोड़ेंगे। सिविक सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में मेयर सविता गुप्ता, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम उसकी बहादुरी को सलाम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed