फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   not averse to politics: president's daughter

चुनाव लड़ने के मूड में राष्ट्रपति की बेटी!

Mon, 02 Dec 2013 08:11 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
not averse to politics: president's daughter

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के दिल्ली में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के बाद से उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


जब उनसे यह बात पूछी गई, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं और भला राजनीति से कैसे दूर रह सकती हैं।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, ‘मैं कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हूं क्योंकि मैं कांग्रेस परिवार से जुड़ी हुई हूं। साथ ही मुझे यह भी लगता है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने काफी काम किया है और इसलिए उनके लिए प्रचार करना मेरा कर्तव्य है।’
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि इन राजनीतिक गतिविधियों का संबंध अगले लोकसभा चुनावों से तो नहीं है, उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ चुनाव लड़ने से काफी ज्यादा है। हालांकि उन्होंने इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


47 वर्षीय मुखर्जी एक कथक डांसर हैं और उनका मानना है कि चुनाव कहलाने वाला लोकतंत्र का डांस कहीं ज्यादा मुश्किल है।

उन्होंने कहा, ‘यह दूसरा चुनाव है, जिसमें मैं प्रचार कर रही हूं। इससे पहले मैंने अपने भाई के लिए प्रचार किया था।’ यह पहली बार है, जब पार्टी और मुखर्जी दोनों ही साफ संकेत दे रहे हैं।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली में चार रैलियों को संबोधित किया। साथ ही दो रैलियों में मुख्यमंत्री के साथ मंच भी साझा किया। रैलियों में मुखर्जी ने बंगाली और हिंदी दोनों में संबोधित किया। अभिजीत मुखर्जी भी बंगाली बहुल क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार करने में लगे हुए हैं।


भाई पहले से हैं सांसद
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी पिछले साल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की जांगीपुर सीट से उपचुनाव जीते थे। प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। तभी से ही राष्ट्रपति की बेटी के राजनीति में आने की चर्चा चलने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed