फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   not a single seat available in train during festive season

त्योहारों में घर जाना होगा मुश्किल, सभी ट्रेनें हुईं फुल

Sat, 17 Oct 2015 12:18 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
not a single seat available in train during festive season

अक्तूबर से जनवरी 2016 तक ट्रेनों में सफर मुश्किल भरा होने वाला है। त्योहारों के मद्देनजर और चार माह पहले आरक्षण की सुविधा का लाभ उठाते हुए अधिकांश यात्रियों ने रिजर्वेशन करा लिया है। अब जो यात्री रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं, उन्हें लंबी वेटिंग मिल रही है। अगले कुछ दिनों में मुख्य ट्रेनों में नो रूम की स्थिति तक बन जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, अक्टूबर से दिसंबर तक दुर्गा पूजा, दशहरा, मोहर्रम, दीपावली, छठ पूजा, क्रिसमस जैसे त्योहार हैं। इसके मद्देनजर मुख्य ट्रेनों में वेटिंग सैकड़ा पार कर चुकी है। इसके बाद नया साल है।
विज्ञापन


ऐसे में दस जनवरी तक गोवा, मुंबई, पुणे, बिहार, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, भोपाल, जोधपुर, अमृतसर, इंदौर, जबलपुर, और लखनऊ आदि के लिए रिजर्वेशन टिकट वेटिंग में मिल रहा है। यात्रियों को अब तत्काल और आपातकाल कोटे से ही उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में वेटिंग सैकड़ा पार

not a single seat available in train during festive season

गोवा एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, शताब्दी, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस, मरूधर एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, आंध्र प्रदेश एक्स., केरला एक्सप्रेस, पंजाब मेल, सचखंड एक्सप्रेस, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, हबीबगंज एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, सभी इंटरसिटी, जोधपुर-हावड़ा, शताब्दी, गरीबरथ, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस।

भूपेंदर ढिल्लन, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल ने बताया कि सीजन में आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है। यात्रियों की समस्या को दूर करने के लिए रेल प्रशासन ने कुछ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed