फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   northern india soaked by showers monsoon arrives in rajasthan

राजस्थान पहुंचा मानसून, उत्तर भारत की ओर बढ़े कदम

Fri, 14 Jun 2013 01:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
northern india soaked by showers monsoon arrives in rajasthan

आधे भारत को तर करने के बाद उत्तरी इलाकों को भिगोने के लिए बादल बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मानूसन की इस रफ्तार ने सूखे की अटकलों का सफाया कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून, हिमाचल के मनाली, जम्मू-कश्मीर के कुछ केंद्र समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को मानसून को अपने आने की सूचना बारिश की जरिए दे दी है। दिल्ली-एनसीआर भी हवाओं में छींटों को महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मुंबई और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

ऐसे ही सुहाने मौसम के बीच 15-16 जून तक पूर्वी यूपी के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार व झारखंड के बाकी हिस्सों तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। अगले दो-तीन दिन तक एनसीआर में प्री-मानसून की बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बहराइच, बरेली, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू, धर्मशाला में भी 17 जून तक रोजाना हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली मौसम केन्द्र के उपमहानिदेशक डॉ. ओपी सिंह के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्से में मानूसन थोड़ा सुस्त चल रहा था।


लेकिन मौजूदा सिस्टम में ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि यूपी में तय समय तो दिल्ली में तय समय से पहले मानसून पहुंच जाएगा।

राजस्थान के दक्षिण पूर्वी हिस्से में मानसून समय से पहले पहुंच चुका है। इतना ही नहीं पश्चिम भारत के कुछ हिस्से में 15 दिन पहले ही मानसून की खिड़की खुल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed