{"_id":"9409c5e6-be27-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"north-miss-india-audition-in-shimla-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का ऑडीशन आज शिमला में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का ऑडीशन आज शिमला में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत की लड़कियों के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट शुरू हो चुका है। 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का पहला ऑडीशन 12 मई को दिल्ली के हिल्टन होटल में हुआ था और दूसरा जयपुर के मैंगो होटल में 14 मई को हुआ था और तीसरा ऑडीशन चंडीगढ़ के होटल प्रेजीडेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
17 मई को 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का चौथा ऑडीशन शिमला के माल रोड पर होटल कॉममियर में 12 से 5 बजे के बीच आयोजित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और शिमला समेत कई और शहरों जैसे लखनऊ, जम्मू और देहरादून में आयोजित किया जाएगा।
इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।
ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ऑडीशन में चयनित प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड तक जाना होगा। सेमी फाइनल राउंड पूरा होने के बाद ग्रांड फिनाले के जरिए तीन सुंदरियों का चयन होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले श्री साई इंटरटेनमेंट के अनुसार 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने वाली प्रतिभागी का अविवाहित होना जरूरी है साथ ही उम्र 18 से 28 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
ध्यान रहें आप केवल एक बार ही ऑडीशन दे सकते हैं। आप अपने नजदीकी शहर में ऑडीशन दे सकते हैं।
'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का पांचवा ऑडीशन जम्मू के गुलाब सिंह मार्ग में स्थित आईटीसी फॉरचून होटल में 19 मई को दोपहर 12 से शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।
इन ऑडीशन के बाद चयनित सभी प्रतिभागियों को सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाना होगा।
सेमीफाइनल राउंड के बाद फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का अंतिम राउंड यानी ग्रांड फिनाले 14 जून को दिल्ली में होगा, जिसमें हुस्न की तीन मलिकाओं का चयन किया जाएगा।
इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने के लिए http://missnorthindia.amarujala.com/ पर लॉग इन करके 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लीजिए।