फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   north miss india audition in Lucknow

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का ऑडीशन आज लखनऊ में

Thu, 23 May 2013 04:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 23 May 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
north miss india audition in Lucknow

उत्तर भारत की लड़कियों के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' के पांच ऑडीशन दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़,� शिमला और देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

विज्ञापन


'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का छठां ऑडीशन लखनऊ के गोमती नगर में स्थित होटल कंफर्ट इन में 23 मई को दोपहर 12 से शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' ब्यूटी कॉन्टेस्ट का पहला ऑडीशन 12 मई को दिल्ली के हिल्टन होटल में, दूसरा जयपुर के मैंगो होटल में 14 मई को, तीसरा ऑडीशन चंडीगढ़ के होटल प्रेजीडेंट में 16 मई और चौथा ऑडीशन शिमला के होटल कॉममियर में 17 मई को और पांचवां ऑडीशन देहरादून में 22 मई को आयोजित किया गया।
विज्ञापन


'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, शिमला और देहरादून समेत अन्य शहरों जैसे लखनऊ और बरेली में भी आयोजित किया जाएगा।

इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ऑडीशन में चयनित प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड तक जाना होगा। सेमी फाइनल राउंड पूरा होने के बाद ग्रांड फिनाले के जरिए तीन सुंदरियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले अमर उजाला डॉट कॉम और श्री साई इंटरटेनमेंट के अनुसार 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने वाली प्रतिभागी का अविवाहित होना जरूरी है साथ ही उम्र 18 से 28 के बीच होनी चाहिए।

ध्यान रहें आप केवल एक बार ही ऑडीशन दे सकते हैं। आप अपने नजदीकी शहर में ऑडीशन दे सकते हैं।


'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का सातवां ऑडीशन बरेली के सिविल लाइन्स में स्थित होटल डिप्लोमेट रेसिडेंसी में 25 मई को दोपहर 12 से शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

इन ऑडीशन के बाद चयनित सभी प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेश्ान होगा। इसके बाद सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाना होगा।

सेमीफाइनल राउंड के बाद फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का अंतिम राउंड यानी ग्रांड फिनाले 14 जून को दिल्ली में होगा, जिसमें हुस्न की तीन मलिकाओं का चयन किया जाएगा।


इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने के लिए http://missnorthindia.amarujala.com/ पर लॉग इन करके 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed