फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   north miss india audition in jammu tomorrow

जम्मू में होने वाला 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का ऑडीशन स्थगित

Sun, 19 May 2013 02:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 19 May 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
north miss india audition in jammu tomorrow

19 मई को जम्मू के गुलाब सिंह मार्ग में स्थित आईटीसी फॉरचून होटल में होने वाला 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का पांचवा ऑडीशन तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर भारत की लड़कियों के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट शुरू हो चुका है।

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का पहला ऑडीशन 12 मई को दिल्ली के हिल्टन होटल में हुआ था और दूसरा जयपुर के मैंगो होटल में 14 मई को हुआ था, तीसरा ऑडीशन चंडीगढ़ के होटल प्रेजीडेंट में और चौथा ऑडीशन शिमला के होटल कॉममियर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और शिमला समेत कई और शहरों जैसे लखनऊ और देहरादून में भी आयोजित किया जाएगा।

इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ऑडीशन में चयनित प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड तक जाना होगा। सेमी फाइनल राउंड पूरा होने के बाद ग्रांड फिनाले के जरिए तीन सुंदरियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले अमर उजाला डॉट कॉम और श्री साई इंटरटेनमेंट के अनुसार 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने वाली प्रतिभागी का अविवाहित होना जरूरी है साथ ही उम्र 18 से 28 के बीच होनी चाहिए।

ध्यान रहें आप केवल एक बार ही ऑडीशन दे सकते हैं। आप अपने नजदीकी शहर में ऑडीशन दे सकते हैं।

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का छठां ऑडीशन देहरादून के राजपुर रोड में स्थित पेसिफिक होटल में 22 मई को दोपहर 12 से शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

इन ऑडीशन के बाद चयनित सभी प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेश्ान होगा। इसके बाद सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाना होगा।

सेमीफाइनल राउंड के बाद फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का अंतिम राउंड यानी ग्रांड फिनाले 14 जून को दिल्ली में होगा, जिसमें हुस्न की तीन मलिकाओं का चयन किया जाएगा।


इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने के लिए http://missnorthindia.amarujala.com/ पर लॉग इन करके 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed