फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   north india grew cold heavy rain and snowfall

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जमकर बारिश व बर्फबारी

Mon, 04 Feb 2013 10:31 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
north india grew cold heavy rain and snowfall

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश हुई। यूपी समेत पंजाब और हरियाणा को भी बारिश ने भिगोया। चंडीगढ़ में रविवार रात चली आंधी के बाद सोमवार को झमाझम बरसात हुई। बारिश और बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


रियासत के गुलमर्ग और पहलगाम के साथ लगभग सभी स्थानों पर और जम्मू संभाग के बनिहाल, पत्नीटाप, नत्थाटाप, भद्रवाह, पुंछ, कठुआ के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। पत्नीटॉप पर डेढ़ फुट जबकि नत्थाटाप पर दो फुट हिमपात होने की खबर है।
विज्ञापन


जवाहर टनल समेत शैतानी नाला सेक्टर पर भारी बर्फ जमा होने के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिए बंद रखा गया। जिसके चलते सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। वहीं वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर सेवा ठप है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी के साथ देहरादून, मसूरी समेत कई इलाकों में दिनभर झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत कई सड़के बंद हो गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में हिमपात और बारिश का दौर जारी है। लाहौल और किन्नौर जिले देश-दुनिया से कट गए हैं। कुल्लू-मनाली, शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में हिमाचल में भारी बर्फबारी की आशंका है।


सोमवार को बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों से ओले गिरने की भी खबर है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रविवार रात और सोमवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। पंजाब में सबसे ज्यादा पठानकोट में 16 मिमी, हरियाणा के अंबाला में 3.6 मिमी और चंडीगढ़ में 6.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कहां कितनी बर्फबारी
रोहतांग दर्रा-95 सेंटीमीटर
कल्पा-22 सेंटीमीटर
केलांग-22 सेंटीमीटर
मनाली-14 सेंटीमीटर
कोकसर -75 सेंटीमीटर
मणिमहेश-40 सेंटीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed