फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   noone know when Gatiman express on track

किसी को नहीं पता गतिमान एक्सप्रेस कब दौड़ेगी

Sat, 06 Feb 2016 08:52 AM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
noone know when Gatiman express on track

पटरी पर गतिमान एक्सप्रेस कब दौड़ेगी, इस बात पर अभी संशय बना हुआ है। आरटीआई के तहत इस बारे में मांगे जवाब में रेल मंत्रालय और उनके चार विभागों ने इस बात पर अपने हाथ खड़े कर दिए कि वे गतिमान एक्सप्रेस को कब चलाएंगे। करीब डेढ़ माह बाद आरटीआई के माध्यम से रेलवे ने जवाब भेजा कि इससे संबंधित कोई जानकारी उनके पास नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल कयास लगाए जा रहे थे कि मार्च 2016 में गतिमान एक्स्प्रेस पटरी पर दौड़ सकती है। लेकिन इसकी आधिकारिक तारीख बताने से रेलवे के आला अफसर बच रहे थे। फिर इस संबंध में 22 दिसंबर, 2015 को रेलवे मंत्रालय से एक आरटीआई लगाकर जवाब मांगा गया कि गतिमान एक्सप्रेस पटरी पर आधिकारिक रूप से कब दौड़ेगी।
विज्ञापन


इसका जवाब देने की बला टालते हुए रेलवे मंत्रालय ने 14 जनवरी 2016 को आरटीआई आवेदन संबंधित जोनल रेलवे और सूचना अधिकारियों को भेज दिया।

आरटीआई का जवाब देने में आनाकानी

noone know when Gatiman express on track

उत्तर मध्य रेलवे जोन ने जिम्मेदारी टालते हुए आरटीआई आवेदन के जवाब की गेंद परिचालन एवं यांत्रिक विभाग के पाले में डाल दी। जब मामला इस विभाग के पास पहुंचा तब उन्होंने  अधिकारी और विभाग के नाम का उल्लेख किए बगैर बेनाम संबंधित अधिकारी से जवाब पूछा।

आरटीआई के जवाब का पत्र देखने पर पता चला कि वह संबंधित अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान कार्यालय, इलाहाबाद में कार्यरत हैं। इस कार्यालय से जवाब आया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद गतिमान एक्सप्रेस एक्सप्रेस चलाई जाएगी। अब तक आरटीआई आवेदन उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय यांत्रिक विभाग, इलाहाबाद की टेबल पर आ चुका था।

इसके बाद महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से 3 फरवरी 2016 को जवाब मिला कि इससे संबंधित जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। इस तरह करीब डेढ़ माह तक रेल मंत्रालय और चार विभाग आरटीआई आवेदन का जवाब देने में नाकाम रहे और यह पता नहीं चल सका कि गतिमान एक्सप्रेस कब पटरी पर दौड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed