{"_id":"7491c171bc4aff6c879fb54032cc2c7f","slug":"non-subsidized-cylinders-113-rs-cheaper-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर रियायती सिलेंडर 113 रुपए सस्ता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैर रियायती सिलेंडर 113 रुपए सस्ता
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में गिरावट के कारण सोमवार को गैर रियायती रसोई गैस सिलेंडर 113 रुपये सस्ता हो गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरकार ने विमान ईंधन के दाम में भी 4.1 फीसदी की कटौती की है। अब 14.2 किलो के गैर रियायती सिलेंडर की कीमत 865 रुपये से घटकर 752 रुपये हो गई है। गैर रियायती सिलेंडरों की कीमत में यह लगातार छठी कटौती है।
साल में 12 रियायती सिलेंडरों का कोटा खत्म हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को गैर रियायती सिलेंडर खरीदना पड़ता है। इसी तरह दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 2594.93 रुपये घटकर 59,943 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
विमान ईंधन की कीमत में भी यह लगातार पांचवीं कटौती है। एक नवंबर को विमान ईंधन की कीमत में 7.3 फीसदी की कटौती की गई थी।
अगस्त से अब तक इसकी कीमत में 14.5 फीसदी यानी 10,218.76 रुपये प्रति किलो की कमी आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अक्तूबर 2009 के बाद से सबसे निम्न स्तर पर है। इस साल इसकी कीमत में 38 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन