फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Non Hindu entry ban in Somnath Temple.

सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक

Wed, 03 Jun 2015 10:28 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Non Hindu entry ban in Somnath Temple.

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। ये फैसला सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने लिया है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर मंदिर प्रशासन ने एक नोटिस मंदिर में लगवाया है। जिसमें लिखा है कि मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री रोक लगाई गई है।

अगर कोई गैर हिंदू मंदिर परिसर में जाना चाहता है तो उसे इसके बारे में पूरी जानकारी मंदिर प्रशासन को देनी होगी। उसे ये बताना होगा कि आखिर उसका मंदिर में एंट्री का उद्देश्य क्या है?

हालांकि सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बस नोटिस के जरिए ये जानकारी देने की कोशिश की गई है।

मंदिर ट्रस्ट में मोदी और आडवाणी भी शामिल

Non Hindu entry ban in Somnath Temple.

सोमनाथ ट्रस्ट के नोटिस पर गौर करें तो उसमें लिखा है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग तीर्थधाम हिंदुओं में खासा महत्व रखता है। हिंदुओं के इस पवित्र स्थल पर गैर हिंदुओं को जाने से पहले मंदिर के जनरल मैनेजर कार्यालय से आज्ञा लेनी होगी।

फिलहाल ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अचानक सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने ये फैसला कैसे लिया?

इसकी वजह ये है कि अभी कोई ट्रस्ट की बैठक भी नहीं थी। ट्रस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी और केशुभाई पटेल भी शामिल हैं।

अगर ट्रस्ट की बैठक में ये फैसला होता तो खुद प्रधानमंत्री मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी भी इस बैठक में शामिल होते। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed