{"_id":"bf29a5c4-ab22-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"non-bailable-warrant-against-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरानी को धमकी मामले में संजय दत्त को बेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नूरानी को धमकी मामले में संजय दत्त को बेल
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 22 Apr 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ अंधेरी की मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने अपने एक आदेश की अवमानना करने पर सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। बाद में संजय दत्त अपने वकील के साथ कोर्ट में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 मई तय की है। फिल्म निर्माता शकील नूरानी को धमकाने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
नूरानी ने याचिका में कहा था कि संजय के इशारे पर उन्हें अंडरवर्ल्ड की ओर धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। नूरानी ने इससे पहले इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन से भी संजय दत्त की शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद एसोसिएशन ने संजय दत्त से कहा था कि वह नूरानी को दो करोड़ रुपये दें। लेकिन अभिनेता ने आदेश मानने से इनकार कर दिया था।
2002 में नूरानी ने संजय दत्त को लेकर जान की बाजी फिल्म बनानी शुरू की लेकिन उन्होंने बीच में ही फिल्म छोड़ दी। इसके साथ ही संजय दत्त ने नूरानी के 50 लाख रुपये देने से भी इनकार कर दिया, जो उन्हें फिल्म के एवज में एडवांस दिया गया था।
विज्ञापन
एसोसिएशन का आदेश नहीं मानने के बाद नूरानी ने बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने संजय की दो संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए।
नूरानी ने कहा कि हाई कोर्ट के ऐसे आदेश के बाद उनके पास दुबई और करांची से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। दत्त के वकील ने आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि संजय ने किसी तरह की कॉल नहीं करवाई। उलटे नूरानी स्वयं पाकिस्तान जाकर इस तरह के कॉल अपने आपको करवाते रहे हैं।