फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Noble winner says, indian science congress is circus

नोबेल पुरस्कार विजेता ने इंडियन साइंस कांग्रेस को बताया सर्कस

Wed, 06 Jan 2016 04:51 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
Noble winner says, indian science congress is circus

भारतीय साइंस कांग्रेस में प्रख्यात वैज्ञानिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बेशक सरकार लगातार प्रयास करती रहती हो लेकिन भारत में जन्मे नोबेल पुरस्कार विजेता और प्रख्यात वैज्ञानिक के लिए यह कोई मायने नहीं रखती।

विज्ञापन


प्रख्यात वैज्ञानिक वेंकटरमण रामाकृष्णन ने भारतीय साइंस कांग्रेस को सर्कस बताते हुए इसमें भाग लेने से इंकार कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जब रामाकृष्णन से पूछा गया कि उन्होंने मैसूर में हुई सालाना भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भाग क्यों नहीं लिया तो भारत में जन्मे नोबेल पुरस्कार विजेता का कहना था कि मैंने शुरूआती दिन में इसमें भाग लिया था, जिसमें विज्ञान पर बहुत थोड़ी सी ही चर्चा हुई।
विज्ञापन


बाकी यह सर्कस की तरह ही था। मुझे महसूस हुआ कि विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान को लेकर बहुत थोड़ी सी ही चर्चा होती है। प्रख्यात वैज्ञानिक ने कहा कि मैं जीवन में अब कभी भी इसमें भाग नहीं लूंगा। बीते साल रामाकृष्णन ने विज्ञान के साथ राजनीति और धार्मिक विचारधारा के मेल पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में हुई विज्ञान कांग्रेस पर उठाई उंगली

Noble winner says, indian science congress is circus

रामाकृष्‍णन ने बीते साल मुंबई में हुई विज्ञान कांग्रेस में एक प्रतिभागी द्वारा किए गए इस दावे पर कि विमान का अविष्कार एक भारतीय ऋषि ने किया था, पर आपत्ति जताई थी।

पंजाब विश्वविद्यालय में एक समारोह में भाग लेने आए वेंकटरमन ने कहा कि दो हजार साल पहले भारतीय द्वारा विमान का अविष्कार करने की बात पर यकीन करना मेरे लिए लगभग असंभव था। सवाल ये है कि जब तकनीक को एक विधि के रूप में पेश किया तब यह विज्ञान कहलाती है।

बता दें कि तमिलनाडु में जन्मे वेंकटरमण कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्टरक्चल बॉयलोजिस्ट हैं, उन्हें साल 2009 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed