फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Noam Chomsky, Judith Butler condemn Centre’s action at JNU

नोम चोमस्की समेत कई शिक्षाविद उतरे जेएनयू के छात्रों के समर्थन में

Wed, 17 Feb 2016 01:16 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Noam Chomsky, Judith Butler condemn Centre’s action at JNU

जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे और इसमें जल्दबाजी में हुई अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में दुनिया भर के शिक्षाविद आ गए हैं। जेएनयू के छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अब नॉम चोमस्की, ज्यूदिथ बटलर जैसे शिक्षाविद् छात्रों के समर्थन में आ गए हैं।

विज्ञापन


जेएनयू में छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर इंटरनेशनल एकेडमिक कम्युनिटी के लोगों ने अपना समर्थन छात्रों और वहां के शिक्षकों को दिया है। छात्रों को दिए गए समर्थन में पश्चिमी देशों के शिक्षाविदों ने अपना समर्थन दिया है। इस शिक्षकों में नोम चोमस्की, ओरहन पामुक, ज्यूदिथ बटलर, अर्जुन अप्पादुराई, पार्था चटर्जी और होमी भाभा है।

विज्ञापन

पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई गैर कानूनी

Noam Chomsky, Judith Butler condemn Centre’s action at JNU

इन सभी लोगों ने अपना संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि जेएनयू एक स्वायत्त विश्वविद्घालय है और अभिव्यक्ति की आजादी को रोकना एक गलत कार्य है। जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार करने को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बिना किसी सुबूत के कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बताते चले कि आईबी ने अपनी रिपोर्ट में जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि उसने देश विरोधी नारे नहीं लगाए थे। जेएनयू अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद पिछले दिनों पटियाला कोर्ट में पेशी के दौरान पत्रकारों से मारपीट भी हो गई थी। इसमें कई पत्रकारों समेत अन्य लोगों को भी चोटें भी आई थी। इसको लेकर मंगलवार को लेकर पत्रकारों ने पटियाला हाईकोर्ट में हुई मारपीट पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed