फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no withdrawal of outside support to upa on ordinance says rjd

सजा के बाद भी यूपीए का साथ नहीं छोड़ेंगे लालू

Wed, 02 Oct 2013 08:53 PM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Wed, 02 Oct 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
no withdrawal of outside support to upa on ordinance says rjd

दागियों को बचाने वाले विवादित अध्यादेश पर यूपीए के पीछे हटने से आहत राजद ने बाहरी समर्थन जारी रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यादेश पर यू टर्न लेने के फैसले से चारा घोटाले में दोषी पाए गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की संसद सदस्यता खत्म होने के कगार पर है।

बावजूद इसके पार्टी ने फैसला लिया है कि न तो वह केंद्र में यूपीए से समर्थन वापस लेगी और न ही झारखंड में सरकार को गिराएगी।

राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस और यूपीए का आंतरिक मामला है और हमारा इससे कुछ लेना देना नहीं है।

अध्यादेश को वापस लेने की संभावना पर उन्होंने कहा, ‘हमारी हैसियत ही क्या है। वर्तमान में हम सिर्फ चार सदस्यों की पार्टी हैं। हम यूपीए को धर्म निरेपक्षता के आधार पर बाहर से समर्थन दे रहे हैं। इसलिए हमें समर्थन भला क्यों वापस लेना चाहिए?’
विज्ञापन


रघुवंश प्रसाद सिंह ने यह भी कहा कि हम इसकी कड़ी आलोचना करते हैं कि लालू प्रसाद को बचाने के लिए अध्यादेश लाया जा रहा था। बिहार में पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हम कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़े थे, तो वह भला हमें क्यों बचाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed