{"_id":"5f901d5c-441e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"no-vibration-threat-to-qutub-minar-due-to-aircraft-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानों से कुतुब मीनार को कोई खतरा नहीं ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विमानों से कुतुब मीनार को कोई खतरा नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 11:10 AM IST
विज्ञापन
कुतुब मीनार को उसके ऊपर से गुजरने वाले विमानों से उत्पन्न होने वाली कंपन से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमार कटोच ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस संबंध में केंद्रीय इमारत शोध संस्थान रुड़की द्वारा एक अध्ययन करवाया था। कई महीनों के अध्ययन और गहन निरीक्षण के बाद संस्थान ने यह निष्कर्ष निकला है कि विमानों की उड़ान से मीनार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऐतिहासिक विरासत प्रेमी बार-बार इस बात को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि इस शानदार मीनार को विमानों के आवागमन से उत्पन्न होने वाली कंपन से खतरा है।
विज्ञापन