फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'no vacancy' for leadership role for priyanka in cong: tharoor

प्रियंका के लिए कांग्रेस में 'नो वैकेंसी'!

Sun, 20 Apr 2014 02:06 PM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
'no vacancy' for leadership role for priyanka in cong: tharoor

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि प्रियंका के लिए कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अभी कोई जगह खाली नहीं है क्योंकि सोनिया और राहुल गांधी वर्तमान में पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज हैं।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज किया कि प्रियंका गांधी जल्द ही पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।

थरूर ने कहा कि पार्टी में अभी एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष है जोकि न केवल काम कर रहे हैं बल्कि बहुत सक्रिय भी हैं। प्रियंका केवल अमेठी और रायबरेली में ही सक्रिय हैं।

विज्ञापन

पार्टी को प्रियंका की जरूरत नहीं: थरूर

'no vacancy' for leadership role for priyanka in cong: tharoor

शशि थरूर ने कहा कि प्रियंका ने खुद को इन्हीं दो सीटों तक सीमित रखा है। इसका मतलब है कि प्रियंका की पार्टी को जरूरत नहीं है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में कोई जगह खाली नहीं है। पार्टी में अभी एक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं।

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका के प्रचार का अमेठी और रायबरेली में बहुत ही सकारात्मक असर हुआ है।

'जब चाहें चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका'

'no vacancy' for leadership role for priyanka in cong: tharoor

इस हफ्ते की शुरुआत में प्रियंका ने कहा था कि उनके भाई राहुल ने उनसे कई बार चुनाव लड़ने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया।

शशि थरूर ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य ने उनको चुनाव लड़ने से मना नहीं किया। जब वह चुनाव लड़ना चाहेंगी तो पूरा परिवार उनका साथ देगा।

प्रियंका का यह बयान उन खबरों के संदर्भ में था, जिसमें कहा गया था कि प्रियंका वाराणसी सीट से मोदी के खिलाफ लड़ना चाहती थी लेकिन उनके परिवार ने इसकी अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed