फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   No to schools for picnic near sea beach: Govt

महाराष्ट्र में नदी-बीच किनारे पिकनिक पर लगी रोक

Fri, 05 Feb 2016 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
No to schools for picnic near sea beach: Govt

महाराष्ट्र में स्कूल अब समुद्र, नदी और झरनों के किनारे छात्रों को पिकनिक पर नहीं ले जा सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूलों पर इन जगहों पर पिकनिक के लिए रोक लगा दी है।

विज्ञापन


सरकार ने ये फैसला रायगढ़ में 14 छात्रों की समुद्र में डूबकर मौत के बाद हुआ है।

गौरतलब है कि मुंबई से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में मुरुड जजीरा समुद्री बीच पर पिकनिक मनाए गए पुणे के ईनामदार कालेज की 10 छात्राएं और चार छात्रों की अरब सागर में डूबने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

No to schools for picnic near sea beach: Govt

करीब 20 छात्र समुद्र के किनारे तैर रहे थे उसी बीच वे लहरों की चपेट में आ गए। जब लहरों में फंसकर छात्र डूबने लगे तब वहां मौजूद पर्यटकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन, उसके बाद किसी छात्र को जिंदा नहीं बचाया जा सका।

इस हादसे के बाद छात्रों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया था कि हादसे के बाद उन्हें न तो ठीक से जानकारी दी गयी और न ही छात्रों के शवों को उनतक पहुंचाया गया।

वे खुद अपने खर्चे पर घटनास्‍थल से शव लेकर आए। इन सब विवादों के चलते महाराष्ट्र सरकार ने बीच और नदी ‌किनारे पिकनिक पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed