फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   no ticket in available in train during diwali

दिवाली पर घर जाने वाले रेल यात्री जरूर पढ़ें ये खबर

Tue, 11 Aug 2015 03:32 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
no ticket in available in train during diwali

बड़ी संख्या में लोगों को अपनों से दूर रहकर ही दीपावली मनानी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दीप पर्व के मद्देनजर सभी प्रमुख ट्रेनों में बिल्कुल भी जगह नहीं बची है। दीपावली 11 नवंबर की है, लेकिन उसके पहले की कुछ तिथियों में दिल्ली, मुंबई से इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ आदि शहरों की ओर आने वाली अधिकतर ट्रेनों में अभी से प्रतीक्षा सूची हो गई है।

विज्ञापन


कुछ ट्रेनों के स्लीपर एवं थर्ड एसी श्रेणी में नो रूम भी हो गया है। यात्रियों के पास अब अंतिम विकल्प तत्काल टिकट ही बचा है। अगर‘तत्काल’सेवा से भी यात्रियों को बर्थ न मिली तो सिवाए ट्रेन में धक्का खाने के अलावा उनके सामने कोई चारा नहीं बचता है।
विज्ञापन

चार माह पहले ही दिल्ली से आने वाली ट्रेनें ठसाठस

no ticket in available in train during diwali

दीपावली के मौके पर राजधानी दिल्ली से इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कुछ ज्यादा ही है। आठ से दस नवंबर के बीच दिल्ली से इन शहरों की ओर आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ नसीब नहीं होने वाली। इलाहाबाद आने वाली वीआईपी ट्रेन 12418 प्रयागराज की बात करें तो इन तीनों तिथियों में इसके स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गइ है।

यही स्थिति 12276 दूरंतो, 12402 मगध एक्सप्रेस, 12398 महाबोधि आदि एक्सप्रेस ट्रेनों  की भी है। 12312 कालका मेल, 12506 एनई, 12562 स्वतंत्रता सेनानी में तो अभी से ही नो रूम हो गया है। इसके अलावा नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली 12560 शिवगंगा, 12582 मड़ुवाडीह एक्सप्रेस, कानपुर आने वाली 12452 श्रमशक्ति और 12226 कैफियात एक्सप्रेस में भी दीपावली के पहले प्रतीक्षा सूची हो गई है। लखनऊ आने वाली 12430 एसी सुपरफास्ट, 12556 गोरखधाम और 12230 लखनऊ मेल भी इन तिथियों में यात्रियों से ठसाठस हैं।

माया नगरी से आने की भी राह नहीं है आसान

no ticket in available in train during diwali

दिल्ली जैसा ही हाल मुंबई से आने वाली ट्रेनों का भी है। इलाहाबाद के लिए 12322 मुंबई-हावड़ा मेल में 8, 9 एवं 10 नवंबर को सभी श्रेणी में लंबी प्रतीक्षा सूची है। इसके अलावा मुंबई से इलाहाबाद एवं वाराणसी के लिए इन तिथियों  में गाड़ी संख्या 11093 महानगरी एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में क्रमश: 312, 227 एवं 183 एवं थर्ड एसी में 102,58 एवं 31 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है।

इन दोनों शहरों में आने वाली रत्नागिरी, कामायनी एक्सप्रेस भी उक्त तिथियों में यात्रियों से ठसाठस है। उधर मुंबई से कानपुर, लखनऊ आने वाली 12542 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर और 12534 पुष्पक एक्सप्रेस में सात और आठ नवंबर को एसी थर्ड और स्लीपर श्रेणी में नो रूम हो गया है। कमोवेश यही स्थिति चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, बंगलूरू से भी आने वाली ट्रेनों की है।

विज्ञापन

‘तत्काल’और स्पेशल ट्रेन ही है अंतिम विकल्प

no ticket in available in train during diwali

ट्रेनों में जगह न मिल पाने की वजह से यात्रियों के पास अब रेलवे की ‘तत्काल’ सेवा का ही विकल्प बचा है। हालांकि इस सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को सुबह सवेरे ही लाइन में लगना पड़ेगा। क्योंकि ‘तत्काल’ सेवा का टिकट संबंधित ट्रेन छूटने के एक दिन पहले ही उपलब्ध होता है। इसके लिए लोग सुबह ही लाइन लगा लेते हैं।

वहीं दूसरी ओर फेस्टिवल सीजन के दौरान रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। हालांकि अभी इन ट्रेनों की घोषणा नहीं हुई है। रेलवे हर साल दीपावली के मौके पर इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाता है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय बताया कि ‘फेस्टिवल सीजन में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है।

भीड़ को देखते हुए ही रेलवे द्वारा फेस्टिवल सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। इसके अलावा यात्रियों के पास तत्काल टिकट का भी विकल्प अभी उपलब्ध है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed