{"_id":"e5a11946-8154-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"no-std-carges-in-bsnl-landline-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने खत्म किए एसटीडी कॉल रेट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीएसएनएल ने खत्म किए एसटीडी कॉल रेट
गाजियाबाद/डीपी आर्य
Updated Thu, 28 Feb 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने लैंडलाइन पर एसटीडी कॉल खत्म कर देश को लोकल श्रेणी में ला दिया है। लंबी एसटीडी कॉल करने वालों को सबसे सस्ती सेवा मिल रही है और कई योजनाओं में मंथली रेंट भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसएनएल लैंडलाइन को अब लोकल रीजन में रखा गया है। ऐसे में देश के किसी भी कोने में एक रुपये में तीन मिनट बात करने की सुविधा है। यह कॉल रेट सबसे सस्ती है।
विज्ञापन
एआरएम मार्केटिंग सांवल दास ने बताया कि लंबी बातचीत करने वालों का मंथली रेंटल तत्काल फ्री कर दिया गया है। इसमें 600 रुपये में देशभर में लैंडलाइन और बीएसएनएल मोबाइल पर महीने भर फ्री बातचीत होगी।
विज्ञापन
बीएसएनएल अप्रैल से सभी लैंडलाइन पर मंथली रेंट खत्म करने तैयारी में है। लेकिन इस सेवा को लागू करने में सबसे बड़ी समस्या वह उपभोक्ता हैं जिनके फोन पर केवल इनकमिंग सुविधा ही है। इसका समाधान निकालकर जल्द ही रेंटल फ्री लैंडलाइन सेवा मिलेगी।
एक रुपये में तीन मिनट
निजी संचार कंपनियां 1.20 रुपये प्रति मिनट की दर से चार्ज करती हैं जबकि बीएसएनएल 15 फरवरी से एक रुपये में तीन मिनट बात करवा रहा है।
- आरपी बंसल, प्रवक्ता, बीएसएनएल