फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   No shortage of onion in country

पासवान ने कहा, 'देश में प्याज की कोई कमी नहीं'

Mon, 03 Aug 2015 09:36 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
No shortage of onion in country

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि देश में प्याज की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बाजार में बढ़ रहे प्याज के दामों के लिए राज्य सरकार व कालाबाजारी करने वालों को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में प्याज का उत्पादन संतोषप्रद हुआ है और प्याज का भंडार भी काफी है। ऐसे में राज्य सरकारों की ओर से कालाबाजारी पर कार्रवाई नहीं करने के कारण प्याज का दाम बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वैसे पासवान ने माना कि सरकार के पास प्याज को रखने के लिए प्रयाप्त कोल्ड स्टोरेज नहीं है।

कुछ राज्यों में तो इनकी संख्या बहुत कम है। जिन राज्यों में है भी, वहां निजी स्तर पर बने हैं। ऐसे में राज्य की जिम्मेदारी बनती है कि प्रशासन कालाबाजारी पर सख्त रवैया अपनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

No shortage of onion in country

पासवान ने मैगी की बिक्री के सवाल पर भी कहा कि केंद्र को जो करना था, कर चुका है। आगे का काम राज्य के हिस्से का है और राज्य अपने हिस्से का काम सही तरीके से नहीं कर रही है।

बिहार में हुए प्रशासनिक तबादलों पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान ने कहा कि लोजपा इन तबादलों के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी। पासवान ने कहा कि चुनाव में सत्ताधारी दलों को फायदा पहुंचाने के मकसद से ये तबादले किए गए हैं।

लोजपा पटना और दिल्ली में चुनाव आयोग से मिल कर बड़े पैमाने पर हुए आईएएस और आईपीएस के तबादलों को रद्द करने की मांग करेगी और गृह मंत्रालय से मिलकर लोजपा बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात मांग करेगी।

पासवान ने कहा कि राज्य सरकार के रहते विधानसभा का चुनाव निष्पक्ष संपन्न नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed